फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य स्तरीय युवा कल्याण उत्सव-2019 के अन्तर्गत राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विजेता टीम और सदस्यों का गुरुवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो से चार जनवरी तक युवा कल्याण महानिदेशालय लखनऊ में हुई था। इसमें युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से चयनित मंडलीय टीम और कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में स्थान प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन किया है। युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत लोकगीत में आजमगढ़ की टीम में शामिल विजय प्रताप तिवारी, रोशन पांडेय, शशि शंकर पांडेय, अंबर मिश्र, आदर्श मिश्र, अरुण सिंह, चन्द्र प्रताप यादव, रजनीश पाठक, आलोक प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्री गायन में आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान, हरमोनियम लाइट में मनीष मिश्र ने द्वितीय स्थान, मार्शल आर्ट में अभय चौहान, विवेक चौहान, पिन्टू चौहान, विशाल साहनी, नितिन मोदनवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सम्मान के दौरान गिरीश चतुर्वेदी, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी महेन्द्र प्रताप अस्थाना, कोच कमलेश मिश्रा, प्रभारी चन्द्रजीत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें