आजमगढ़। गोरखपुर में आयोजित स्व. जनार्दन सिंह स्मृति फ्री व रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए 10 व 11 नवंबर को बौरहवा बाबा अखाड़ा पर ट्रायल का आयोजन किया गया है। ट्रायल में चयनित पुरुष व महिला पहलवान 15 से 18 नवंबर के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उक्त जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रवीण कुमार यादव ने दी है।
कुश्ती टीम का चयन 10 व 11 को