सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले कमलेश पुत्र फूलचंद राम निवासी ग्राम ओलमापुर के खिलाफ मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के कोइरियापार निवासी राकेश कुमार ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। तहरीर में राकेश ने बताया कि कमलेश ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक उसे नौकरी नहीं दिला सका। अब पैसा वापस मांगने जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।