आजमगढ़। संसद सत्र के दौरान 20 जुलाई को गृहमंत्री की ओर से चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के खिलाफ की गई टिप्पणी का मैत्रेय प्रगति मंच ने शनिवार को विरोध किया। जिलाध्यक्ष राममूरत मौर्य के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में धरना दिया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग की गई। इससे पहले संयोजक करुणाकांत मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य पूरे देश की गरिमा हैं। इतिहास में प्रथम और वृहत्तर भारत के रचनाकार है। उनकी गरिमा को गिराने के लिए उन्हें गृहमंत्री ने संसद भवन में उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की। गृहमंत्री जाति के नाम पर घृणा फैलाने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष राममूरत मौर्य ने कहाकि जब देश में समता मूलक समाज की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है तो ऐसे समय में गृहमंत्री का बयान देश विरोधी है। विरेन्द्र मौर्य, रामजन्म मौर्य, बनारसी मौर्य, गुड्डू मौर्य, राजाराम मौर्य, रूपचन्द्र मौर्य, बृजभान, पिंटू मौर्य, राकेश, अच्छेलाल, गुलाब मौर्य, अनिल कुमार, श्री कांत मौर्य, हनुमान, रामधनी, राजेश, त्रिभुवन राकेश, दुर्गविजय, विश्वनाथ, डा दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।