फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लॉकिंग यानी कलर सिगनलिंग की सेवा अब पूरी तरह से शुुरू हो गई है। लाइन संख्या तीन के चालू होने से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में इजाफा हुआ है। एनआई सेवा सहायक परिचालन प्रबंधक एके उपाध्याय और रेलवे के अन्य अधिकारियों की देखरेख में शुरू किया गया। खुरासन रोड स्टेशन पर अब तीन प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध है। डाउन ट्रेनों को लाइन संख्या तीन से, अप ट्रेनों को लाइन संख्या एक और मालगाड़ी को लाइन संख्या दो से गुजारा जा रहा है। खुरासन रोड के पुराने पैनल रूम के सभी सामान नवनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक पैनल रूम में शिफ्ट कर दिए गए हैं। पैनल रूप में नई तकनीक की जानकारी देने के लिए अलग से ट्रेंड स्टेशन मास्टर को लगाया गया है। पैनल रूम में ही यूटीएस यानी अनारक्षित टिकट सिस्टम को अलग स्थान पर शिफ्ट किया गया है।