जहानागंज। विकास खण्ड के मंदे बाजार में चल रहे दो दिवसीय मंडलीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की देर रात ककरहटा और सरायमीर के बीच खेला गया। जिसमें दो सेट में ककरहटा ने 15-5 और 15-8 से सरायमीर को हराकर फाइनल मुकाबला जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुकाबले में वेस्ट खिलाड़ी का खिताब ककरहटा के रईस को दिया गया। मैच समापन के मुख्य अतिथि वामिक खान ने दोंनो प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार और शिल्ड दिया। प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इस मैच के रेफ री डा.शारिक और उद्घोषक मोहम्मद हारिस थे। इस मौके पर शिवप्रकाश चौबे, फखरे आलम, शकील अहमद, शाहिद खान, मुहम्मद तारिक, जावेद अख्तर, डा.अबरार सहित सैकडों लोग मौजूद रहे। ब्यूरो