जहानागंज। विकास खंड के कनैला गांव में स्थित शिवशंकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत चौथे दिन रैली निकालकर मतदाताओं को जागरुक किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है के नारे भी लगाए। रैली महाविद्यालय सें निकल कर कनैला, अनेई, एकादीपुर होते हुए दौलताबाद के सूर्य मंदिर पर पहुंची। जहां छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पौधरोपण किया। मंदिर के पुजारी मौनी बाबा ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमेशा होने चाहिए जिससे समाज के लोगों को जागरुक किया जा सके। जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश सिंह ने कहा कि समाज का हर युवा वर्ग इस अभियान से जुड़ जाए तो समाज में होने वाली बीमारियां हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगी। इस मौके पर डा. संतोष सिंह, विजय चौबे, तेजबहादुर, जितेंद्र पांडेय, सतेंद्र सिह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो