आजमगढ़। गणतंत्र दिवस को देखते हुए जागो युवा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर में स्थित शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई किया। हर बुधवार गंदगी पर वार अभियान के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी, राहुल सांकृत्यायन, भगत सिंह, चंद्रशेखर, स्वामी विवेकानंद आदि की प्रतिमाएं साफ की गई। संयोजक विनीत सिंह ने कहा कि शहीदों व महापुरूषों के बलिदान व समाज के लिंए किए गए कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता। इस अभियान में संस्थान के सफाई प्रबंधक सीताराम कश्यप, अश्वनी सिंह, सौरभ, धीरज, सुधांशु, ऋषभ, आशुतोष्ज्ञ, सौर्य सिंह, अंशु, पवन, बालमुकुंद, अमित, सतिराज, बृजभान आदि शामिल रहे।