फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के पर 30 बर्तन को देखने वाराणसी से पहुंचे शोध छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बे के शिल्पकार की ओर से ब्लैक पॉटरी के मिनीएचर की गूंज वाराणसी तक फैल चुकी है। सिक्के पर 30 और माचिस की तीली पर 10 बर्तन देखने शनिवार को काशी हिंदू विवि के कला एवं इतिहास विभाग के शोध छात्र राजकुमार पांडेय पहुंचे। शिल्पकार शिवरतन प्रजापति से कला के बारे में पूरी जानकारी ली। बर्तन बनवाकर देखा और वाह-वाह कर उठे। बता दें अपनी इस कला को वो गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए प्रयासरत हैं जो अभी राजस्थान के ओपी गलवा के नाम है। इस कला के बारे में अमर उजाला ने सात दिसंबर के अंक छापा था। इसके बारे में जानकारी पाकर राजकुमार पहुंचेा। शिवरतन ने एक मिलीमीटर व्यास से भी छोटे बर्तन टी-सेट, फूलदान, केतली, कप, गिलास आदि बनाकर दिखाए। राजकमार पांडेय ने बताया कि कर्नाटक के बीदर में ब्लैक पॉटरी की तरह काम धातुओं पर होता है। जबकि यहां मिट्टी के बर्तन पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें