आजमगढ़। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंजना सिंह सेंगर और सचिव रिचा सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में 27 नवंबर को जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं से भाग लेने की अपील की गई। साथ ही कम से कम 100 यूनिट ब्लड डोनेट करने की कार्ययोजना बनाई गई।अंजना सिंह सेंगर ने स्वैच्छिक संस्थाओं, डिग्री कालेज की छात्राओं, एनसीसी की महिला कैडेट्स, महिला कांस्टेबल, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम और मिशन अस्पताल में शिक्षारत छात्राओं को शिविर में प्रतिभाग करने के लिए सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए इंटर और ग्रेजुएशन की वाद-विवाद, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को समिति की तरफ से प्रमाण पत्र और डोनर कार्ड दिया जाएगा। इस मौके पर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, सीएमओ डा. एसके तिवारी, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र यादव उपस्थित रहें।