फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों की पेंशन को किया पांच सौ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिब्यांग जनशशक्तिकरण विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत शुक्रवार को ग्राम सभा सहबाजपुर में किया गया। सम्मान समरोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकलांगों को मिलने वाले 300 रुपया पेंशन को बढ़ाकर 500 रुपया कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजन का लाभ ज्यादा से ज्यादा गरीबों को मिले, इसके लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीसी एवं ओ लेवल कंप्यूटर की नि:शुल्क ट्रेनिंग पिछड़ा वर्ग कल्याण द्वारा कराई जाती है। इसमें गरीबी रेखा के नीचे और पिछड़े वर्ग के लोग फार्म भर कर लाभ उठा सकते है। इस मौके पर विच्छे लाल राजभर, चंद्रजीत राजभर, डा. एलबी राजभर, वकील चौरसिया, मानिकचंद राजभर, रघुनाथ यादव, शाहनवाज सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें