मेजवां। ईद-ए-गदीर के मौके पर रविवार को शिया आबादी वाले इलाको में हजरत अली की शान में महफिल का आयोजन किया गया। इसमें अली की शान में कसीदे पढ़े गए। फूलपुर स्थित सरवत बानो के आवास पर महिलाओं ने हजरत अली की शान में महफिल आयोजित की। जिसमें महिलाओं ने कसीदा पेश किया। महफिल की शुरूआत कुरआन पाक की तिलावत से की गई, महफिल में कहकशा, बिलकीस जमाल, मुस्कान, सना जहरा, नेदा बानो, सलमा खातून, नुजहत, सोनी, रूबी, सीमा बानो, अना ने अली की शान कसीदा पेश किया। फूलपुर कस्बा में अंजुमन मासूमिया की ओर से इमामबाड़ा में महफिल सजाई गई। इसी क्रम में ग्राम चमांवा, दसमड़ा, शाहजेरपुर, कंदरी, बिजहर, खपड़ागांव, माहुल, पवई, डिघियां, अंबारी, कुशलगांव, मुरादाबाद आदि स्थानो पर महफिल हुई।