आजमगढ़। भवन निर्माण के लिए दस ट्राली मिट्टी खनन की छूट दी गई है। इसके अलावा मत्स्य पालन, मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए कुम्हारों को भी राहत दी गई है।
अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी (खनन) बीके गुप्ता ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पर्यावरणीय अनापत्ति तथा शुल्क एवं स्वामित्व की देयता से छूट प्रदान की है। ग्रामीण अंचलों में छोटे-छोटे गृहों के निर्माण के लिए 10 ट्राली मिट्टी की रॉयल्टी से छूट दी गई है। इसके अलावा मत्स्य पालन, मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए कुम्हारों को भी राहत दी गई है।