पल्हना। भारतीय जनता पार्टी तरवां मंडल की बैठक शनिवार को जय प्रकाश सिंह के आवास पर हुई। इस दौराम वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के जिला महामंत्री ध्रुव कुमार के साथ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा जिस अभद्र और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है उसकी मंडल के कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं। बीएसए का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को पत्र भेजकर कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो मंडल के सभी कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देंग। बैठक में सुदर्शन सिंह यादव महामंत्री तरवां, सेक्टर प्रमुख प्रकाश सिंह, राकेश कुमार, सुदर्शन राजभर, संतोष सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, वीरेंद्र सरोज, उदय प्रताप सिंह, अजय राजभर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।