बिंद्राबाजार। ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत आवक में 10 दिन से चल रहे कैफ़ी आजमी क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल आजमगढ़ पब्लिक स्कूल और शिवराजपुर के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ पब्लिक स्कूल ने खिताब पर कब्जा कर लिया। शिवराजपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में छह विकेट खोकर 54 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की टीम ने चौथे ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की तरफ से महमूद 25 रन और आशिक अली ने 17 रन बनाए। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल को बाइक, मैन ऑफ द सीरीज आशिक अली को बाइक, द्वितीय पुरस्कार शिवराजपुर की टीम को बाइक, मैन आफ द मैच विनय को 10 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि नोमान खान ने कहा कि मैच में हार जीत होती रहती है। हारे हुए खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। कामरान खान, जाहिद खान, दानिश, अफगन, सुजीत, शान, मो .आतिफ, वसीम, अशफाक अहमद, अरबाज, आदिल, फैसल, हैदर, अशरफ, अम्मार आदि मौजूद रहे।