फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली मंच ने डीएम को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन बहाली मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक के बाद छह से 12 फरवरी तक चलने वाले कार्य बहिष्कार और आंदोलन से अवगत कराने के लिए डीएम और एडीएम को ज्ञापन दिया गया। मंच के संयोजक अभिमन्यु यादव ने कहा कि छह से 12 फरवरी तक सभी विभाग के कर्मचारी, शिक्षक पूर्ण रुप से बहिष्कार करते हुए अपने-अपने कार्यालयो और विद्यालयों से निकलकर विकास खंड मुख्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन शांति पूर्वक करेंगे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिहर सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को पेंशन बहाली की मांग को लेकर मोटर साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर अनिल तिवारी, मयंक यादव, रमाकांत यादव, सुनील यादव, वरुणकांत, सूबेदार यादव, अरविंद तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें