जहानागंज। ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण मे बीआरसी और शिक्षक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ। शिक्षक एकादश ने 25 रन से मैच जीत लिया। शिक्षक एकादश की टीम ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 127 रन बनाए। पवन सिंह ने 32, वरुण ने 36 रन बनाए। बीआरसी की तरफ से संजय सिंह और आलोक ने दो-दो विकेट लिए। 15 ओवर में बीआरसी की टीम 102 रन ही बना सकी। बीआरसी एकादश की तरफ से आलोक ने 39 और संजय ने 32 रन बनाए। भूपेन्द्र मिश्रा ने तीन विकेट लिए। विजेता टीम के कप्तान शिवप्रकाश चौबे को ट्राफी दी गई। आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह, कमलेश पाण्डेय, अशोक सिंह,रघुपति यादव, संजय सिंह, अरविन्द सिंह, वेद ब्यास मिश्र, रामसागर सरोज, सर्वजीत सिंह उपस्थित थे।