फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक टिकट जारी कर महाराजा सुहेलदेल का मान बढ़ाएंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में डाक बंगले पर बृहस्पतिवार को गाजीपुर में 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में सम्मिलित होने के लिए तैयारी बैठक हुई। मुख्य अतिथि वन मंत्री दारा सिंह चौहान रहे। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने मुगलों से लड़ाई लड़ी और देश के गौरव की रक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गाजीपुर से महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में उनके नाम से डाक टिकट जारी कर उनका सम्मान बढ़ा रहे हैं। दारा सिंह चौहान ने कहा कि पदाधिकारियों की ये जिम्मेदारी है की गाजीपुर की रैली में भारी संख्या में राजभर समाज के लोगों की जाने की व्यवस्था करें। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद आज तक राजनीतिक दलों ने राजभर समाज का वोट भले ही लिया, लेकिन महाराजा सुहेलदेव और राजभर समाज की सदैव उपेक्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में डाक टिकट जारी करने का निर्णय लिया है। 29 दिसम्बर को गाजीपुर में होने वाली रैली में आजमगढ़ के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में पहुंचेंगे। रैली प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय को बनाया गया है। वाहन प्रमुख जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह को बनाया गया है। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चों के पदाधिकारी रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विनोद राय ने कहा कि सभी को रैली में 11 बजे तक पहुंच जाना है। संचालन जिला महामंत्री ऋषि कांत राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक, नरेन्द्र सिंह, विनोद राय, विनोद राजभर, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संचिता चौहान, सीता चौहान, विनोद उपाध्याय, हरीश तिवारी, ध्रुव सिंह, जगत नारायण गौड़, ऋषिकांत राय, सुर्यमणी सिंह, हरेन्द्र सिंह, अमित राय,लक्ष्मण मौर्या, सतेन्द्र राय हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, विवेक सिंह सोनू, महेंद्र मौर्या, अभिषेक जायसवाल दीनू,अजय सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, आनंद गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्त, सुक्खू राम भारती, कमलेंद्र मिश्रा मोनू, हरिप्रकाश राय, रानू प्रताप राना, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, मोनू विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें