आजमगढ़। शहर के नगरपालिका चौराहे पर नगरपालिका की ओर से कराए जा रहे पार्क निर्माण कार्य के विरोध में स्थानीय सभासद ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर काम रुकवाए जाने की जांच कराकर कार्रवाई की भी सभासद ने जिलाधिकारी से मांग की है। जिलाधिकारी को दिए पत्रक में सिविल लाइन वार्ड के सभासद रविप्रकाश यादव ने कहा कि नगरपालिका तिराहे पर दो महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। दोनों प्रतिमाओं के बीच में रास्ता था। सपा सरकार में इस रास्ते को अतिक्रमण हटाकर चौड़ा भी किया गया था। वहीं, अब नपा के लोग ही रास्ते पर अतिक्रमण कर पार्क का निर्माण करा रहे हैं। रास्ता बंदकर पार्क का निर्माण कार्य कराया जाना कहीं से भी हितकर नहीं है। नपा के इस कार्य पर स्थानीय नागरिक भी आक्रोशित है। सभासद ने जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्रक सौंपने वालों में सोनू गुप्ता, बलराम गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक जायसवाल, आजाद शाह, जयप्रकाश, रमेश आदि शामिल रहे।