आजमगढ़। दिसंबर माह की शुरूआत हो चुकी है। ठंड भी काफी बढ़ गई है। इसके बाद भी परिषदीय विद्यलायों में पढने वाले बच्चों को स्वेटर का वितरण नहीं हुआ है। स्वेटर वितरण में लापरवाही बरतने वालों पर अब कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे विद्यालयों का डाटा एकत्र कर प्रधानाध्यपकों पर कार्रवाई की जा रही है। बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढने वाले बच्चों में स्वेटर का वितरण शासन की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। ठंड का मौसम धीरे-धीरे चरम की ओर अग्रसर है। इसके बाद भी जिले में स्थित कई परिषदीय विद्यालयों में अब तक स्वेटर का वितरण नहीं किया गया है। जिसके चलते बच्चें बिना स्वेटर पहने ही विद्यालय आने को मजबूर है। रविवार को ऐसे पचास विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई का बेसिक शिक्षाधिकारी ने फरमान सुनाया। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। इन विद्यालयों में शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के दो, हरैया के 14, कोयलसा के छह, अहरौला के आठ, फूलपुर 20 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल है।