मेंहनगर। ब्लाक सभागार में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें एक दिसंबर से मेंहनगर विधानसभा में निकलने वाली कमल जन संदेश पद यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह ने कहा कि एक दिसंबर से कमल जन संदेश पद यात्रा मेंहनगर विधानसभा मैं निकाली जाएगी। सरकार की सभी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना ही इसका लक्ष्य है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हरगांव में बताना है। कार्यकर्ता 2019 के चुनाव के लिए जी जान से लग जाएं। किसी भी कार्यकर्ता को कोई दिक्कत नहीं होगी कोई दिक्कत हो तत्काल मुझे बताना, उनका सम्मान बचाना मेरी जिम्मेदारी है। बैठक में पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह, वरिष्ठ नेता रणवीर सिंह पप्पू, जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, एससी एसटी आयोग के सदस्य तीजा राम, पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर राय आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और संचालन माहेश्वरी कांत पांडेय ने किया।