फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर से बूथ तक पार्टी को मजबूत बनाएं : लोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री पूरन लाल लोधी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाष्कर निषाद, विनोद राजभर का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अगड़ों, पिछड़ों और दलितों सबके लिए कार्य करती है। सभी समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता सेक्टर स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाएं। भाष्कर निषाद ने कहाकि प्रदेश में सबसे ज्यादा पिछड़ों की तादाद है। जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने कहाकि 2019 के चुनाव में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं और किए गए विकास के बल पर सरकार बनाएगी। अशोक मौर्य, जेएल राजभर, नीरज मौर्य, सुजीत जायसवाल, संतराम निषाद, कर्मवीर शर्मा, रवि गुप्ता, धर्मू चौहान, रामकुंवर चौहान, नंदन जायसवाल, अंकित जायसवाल, राजाराम राजभर, जयनरायन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें