फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने भारत रत्न को अर्पित किया श्रद्धासुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन और दी टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने शुक्रवार को अपनी अलग-अलग बैठक की। जिसमें अधिवक्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सेंट्रल बार एसोसिएशन की शोक बैठक की अध्यक्षता तारकेश्वर मिश्र एडवोके ट ने संचालन संघ के मंत्री अनीस अहमद एडवोकेट ने किया। दी टैक्स बार एसोसिएशन की हुई बैठक की अध्यक्षता विनोद शर्मा एडवोकेट ने की। संचालन प्रभात कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने किया। शोक बैठक में शामिल हुए अधिवक्ताओं में एजाज आलम, शंकर सिंह, जर्नादन राय, अजीत सिंह, आशीष कुमार अस्थान, राजबहादुर यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, प्रशांत कुमार बरनवाल, अब्दुल कय्यूम, नीरज तिवारी, अरविंद कुमार गुप्त, सतीश चंद्र गुप्त आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें