फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देव महेश्वर:, गुरुर्सक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम: की परंपरा को ध्यान में रखकर आर्ट आफ लिविंग की ओर से गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार देर शाम में पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया का अभ्यास और रात में गुरु पूजा, भजन सत्संग कर उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम गुरुपूजा हुई। प्रशिक्षिका किरण सिंह ने इसे पूजा की सर्वोत्तम क्रिया बताया। कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। गुरु सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मून लाइट म्यूजिक पर आधे घंटे का ध्यान कराया गया। नेशनल कोआर्डिनेटर अनुराग के भजन नारायण नारायण जय जय गोविन्द हरे....,गुरु मेरी पूजा गुरु गोविन्द गुरु मेरा परब्रह्म गुरु भगवंत....का उपस्थित लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। कृष्ण कुमार मौर्या, रविंद्र बर्नवाल, वी कुमार, विशाल श्रीवास्तव, सुनीत गुप्ता, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रमाशंकर, सौरभ, प्रभा मिश्रा, संतप्रसाद अग्रवाल, इंदुभूषण अग्रवाल, ओमप्रकाश, चंदन अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, कमल गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें