फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के पास है परिश्रम की पराकाष्ठा- केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि हम सौभाग्य शाली हैं कि हमें केंद्र और प्रदेश में ऐसा नेतृत्व मिला। इस नेतृत्व ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, मजलूमों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। जिसके तहत आज गरीबों के पास भी पक्के मकान हैं। जो शौचालय पहले संपन्न लोगों का स्टेटस सिंबल हुआ करता था आज वह गरीबों के घर में है। उन्होंने कहा कि जिस गैस कनेक्शन के लिए लोगों को सालों इंतजार करना पड़ता था सरकार ने उस गैस कनेक्शन को उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों में म़ुफ्त में वितरित किया जा रहा है। बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को आफिसों का चक्कर काटना पड़ता था आज कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी घर-घर तक खुद पहुंच रहे हैं। बोले पूर्वांचल के लोगों में परिश्रम की पराकाष्ठा है। यह लोग जिस प्रांत में जाते हैं उसका नक्शा बदल देते हैं। ऐसे में अगर पूर्वांचल के युवाओं का पलायन रुक गया तो यह युवा पूर्वांचल का भाग्य बदल सकते हैं। इस कार्य में उनकी मदद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे करेगा। इसके बनने के बाद इतने प्लांट और फैक्ट्रियां लगेंगी कि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए अन्यत्र पलायन नहीं करना होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां से 73 सीटें जीती थी लेकिन आज जो भीड़ उमड़ी है उससे यह तय हो गया कि 2019 में हम 73 से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें