मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील के जेठहरी ग्राम सभा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अंत्योदय पात्रगृहस्थी के 42 पात्रों में गैस सिलेंडर, रेग्यूलेटर और चूल्हे का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान त्रिवेनी सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्रों में हसन इंडेन ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी के द्वारा सिलेंडर और चूल्हा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ग्राम प्रधान ने कहा कि जिन पात्रों में अभी सिलेंडर, चूल्हा आदि का वितरण नहीं हुआ है वो जाति प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड उपलब्ध करा दें। जल्द ही उन्हें भी गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस अवसर पर अमरावती, चंद्रावती, सिताजी, उषा, जणवती, सीता, लखपत्ती, सुदामी, किस्मत्ती, श्यामादेवी आदि मौजूद रहे।