फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरी आंधी ने मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/सरायमीर। सगड़ी तहसील क्षेत्र में तीसरे दिन बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश ने काफी तबाही मचाई है। किसानों की गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने खेत में गेहूं की फसल काटकर छोड़ी थी वो उड़ गई। बांधकर रखे गए गेहूं के बोझ तितर-बितर हो गए हैं। आम के टिकोरे भी पेड़ से गिरकर बिखर गए। आंधी और बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। क्षेत्र के पकवाइनार, मालटारी, जीयनपुर, अजमतगढ़, बोझिया, कठैचा, भदांव, करसौली, महुलिया, कोठिया, अंडाखोर, इमलीपुर, सुन्दर सराय ने भारी तबाही मचाई है। किसान श्रीप्रकाश मौर्य, रामदरश सिंह, मुकेश राय, सुनील, सर्वेश, जोगिंदर, अनिल प्रजापति आदि लोगों ने बताया कि पूरी फसल को खराब होने का डर सताने लगा है। सरायमीर के संजरपुर, नन्दाव, लाहीडीह में बुधवार को तेज आंधी और बारिश से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ। कटी फसल भींग गई। सिकरौर, सहबरी, पुरन्दरपुर, कस्बा, फतेहपुर, कुरियावां आदि गांवों में आंधी-पानी के साथ ही ओला पडने से नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें