फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से अधिक कलाकृतियों और 200 से अधिक माडलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। क्षेत्र के हूंसेपुर सरैया स्थिति ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में रविवार को कला, हस्तकला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों की ओर से निर्मित 500 से अधिक कलाकृतियों और 200 से अधिक माडलों का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी आधारशिला है, जिसकी बदौलत छात्र कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करता है। प्रदर्शनी से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलेगी। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबन्धक रोहित वर्मा ने कक्षा आठ के छात्र राज सिंह को विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, द्वितीय स्थान पर अभिषेक सिंह को पुरस्कृत किया। सामान्य ज्ञान में कक्षा सात की छात्रा अंजली मिश्रा और रजनी वर्मा, हिन्दी और अंग्रेजी निबन्ध प्रतियोगिता मेें कक्षा छ: के छात्र अंगद यादवऔर शिखा श्रीवास्तव को, रंगोली प्रतियोगिता में विशाल कुमार और सदानन्द वर्मा को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य धीरेन्द्र वर्मा ने आभार व्यक्त किया। उमेश कुमार मौर्य, उमाकान्त, अर्पिता सिंह, दुर्गा यादव, केदार, संजीव माहेश्वरी, एकल वर्मा, अक्षत वर्मा, पूरव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें