फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों के हित में काम कर रही भाजपा सरकार : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुमार का माला पहनाकर स्वागत किया। मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहाकि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता उब चुकी है। जनता समझ चुकी है कि ये सरकार मात्र पूजीपतियों के हित में काम करती है।आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा उन्हे उखाड़कर फेंकेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा शासन काल की योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। इससे आम जन को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग अपने हक व न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। सुप्रीमो मायावती ने मुझको जिलाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। बसपा शासनकाल में कराए कार्यों और योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। अमननाथ गौतम, गया प्रसाद, अवधेश सरोज, बलराम भारती, अजय कुमार, बाली जी, विनोद कुमार, केशव भारती, रामनरायन भारती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें