रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरा और बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी युवक और अधेड़ बीते चौबीस घंटे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। तबियत खराब होने पर घर वालों को जानकारी हुई तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जहर खाने वाला युवक शैलेष (28) पुत्र बाबूराम रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का निवासी है। जबकि इस्लाम (55) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का निवासी है।