फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 में पात्र मिले मात्र पांच लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चार जनवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ लाभार्थियों को कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत आवंटन प्रमाण-पत्र जारी करने की भी योजना है। लाभार्थियों की सूची तैयार करने में डूडा कार्यालय जुट गया। आवास के लिए आए आए लगभग 650 आवेदनों का तहसील, पालिका और पुलिस विभाग की मदद सत्यापन कराया जा रहा है। अभी तक 70 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें से मात्र पांच लाभार्थी ही पात्र मिले हैं। इसके अलावा डूडा की ओर से झुग्गियों में रहने वाली आठ महिलाओं को चयन भी आवास के लिए किया गया है।जिले में कांशीराम शहरी आवासों का पिछले दिनों सत्यापन कराया गया था। इस दौरान तीन से ज्यादा लोग अनाधिकृत रूप से आवासों में रहते पाए गए थे। किसी का आवंटन प्रमाण-पत्र फर्जी था, तो किसी ने किसी से खरीद लिया था। कोई ऐसे ही कब्जा जमाए बैठा था। इन आवासों को खाली करा और पहले से खाली पड़े आवासों को नये सिरे से आवंटित करने की प्रशासन की योजना पर काम हो रहा था। आवास लेने के लिए लगभग 650 आवदेन भी आए थे जिले सत्यापन के लिए तहसील भेज दिया गया था, लेकिन सत्यापन अभी शुरू नहीं हो पाया था। इस बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों को कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत आवंटन प्रमाण-पत्र जारी करने की भी योजना बन गई। आनन-फानन में लाभार्थियों की सूची तैयार करने में डूडा कार्यालय जुट गया। आवास के लिए आए आए लगभग 650 आवेदनों के जल्द सत्यापन के लिए तहसील की दौड़ लगाई गई। अभी तक 70 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें से मात्र पांच लाभार्थी ही पात्र मिले हैं। इसके अलावा डूडा की ओर से झुग्गियों में रहने वाली आठ महिलाओं को चयन भी आवास के लिए किया गया है। पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया सभी को मुख्यमंत्री के हाथों में आवंटन प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा आसरा आवासों को आवंटन के लिए लालगंज और जीयनपुर के ईओ को लाभार्थियों को तलाशने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें