फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51-51 हजार का चेक देकर डीएम ने किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 26 से 30 दिसंबर तक जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित रंग महोत्सव के आयोजन समितियों को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। हुनर संस्थान के तत्वावधान में शहर के वेस्ली इंटर कालेज में और राष्ट्रीय कला संस्थान के तत्वाधान में हरवंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रंग महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दोनों कार्यक्रमों में जिलाधिकारी ने स्वयं पहुंच कर आयोजन को देखा और संस्थाओं के प्रयास से जिले में हुए सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना करते हुए आयोजक संस्थाओं के कलाकारों को प्रोत्साहित किए जाने की घोषणा की थी। अपनी उसी घोषणा के तहत जिलाधिकारी ने नव वर्ष के पहले दिन दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों को 51-51 हजार रुपये का चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया। चेक प्राप्त करने वालों में हुनर संस्थान से सुनील दत्त विश्वकर्मा व राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान से संतोष श्रीवास्तव शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आजकल के समय में लोक परंपराओं को सहजने वाले काफी कम हैं। ऐसे लोगों को प्रोत्साहन ही जरूरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें