फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। विधान सभा क्षेत्र अतरौलिया के पूर्व विधायक जंगबहादुर सिंह का सोमवार की शाम निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और 1969 में अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूत किया था। पहली बार वे कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गए। 1969 और 1974 के चुनाव में क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना था। पूर्व विधायक जंगबहादुर सिंह अहरौला थाना क्षेत्र के छतौना गांव के मूल निवासी थे। उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक के नजदीक रहे वीरभ्रद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के समय में जंगबहादुर सिंह का काफी बोलबाला था। वे अपने पीछे चार पुत्रों व छह पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें