फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच की ओर से निकाली गई स्वदेशी संकल्प यात्रा सोमवार को भंवरनाथ पहुंची। लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। यात्रा ब्रह्मस्थान, तकिया होते हुए चौक पहुंची। यहां चीनी सामानों को जलाकर स्वदेशी सामानों को अपनाने का संकल्प लिया गया। यात्रा डीएवी, रैदोपुर, सिधारी होते हुए हाइडिल चौराहे पर पहुंची। स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठक अजय कुमार ने कहा कि चीनी निर्मित सामान हमारे कारीगरों, दस्तकारों और छोटे उद्यमियों का रोजगार छीनने का काम कर रहे हैं। इसके कारण भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है, स्वदेशी अपनाकर हम इसे रोक सकते हैं। संगठन मंत्री विजय चौहान, जिला संयोजक रामप्रकाश त्रिपाठी, सह संयोजक शैलेंद्र मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष विनयप्रकाश गुप्ता, ब्रजेश यादव, मनीष सिंह,कमलेंद्र मिश्र, वरूण राय, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें