आजमगढ़ । क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, आजमगढ़ की ओर से सिधारी स्थित महर्षि विद्या मंदिरए में मंगलवार को नए भारत का मंथन-संकल्प से सिद्धि विषयक विषेश जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने लोगों को शपथ दिला कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को देश के विकास के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया है और आज हम सभी को न्यू इंडिया के लिए संकल्पबद्ध होकर देश से भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, संप्रदायवाद, गंदगी को हटाकर नए भारत का निर्माण करना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा राय ने मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया कि वह नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देखे गये सपने को साकार करने के लिए संकल्प लें। इस दौरान गीत एवं नाटक प्रभाग के कमलेश यादव एवं पार्टी ने देश भक्ति गीत गाकर नए भारत के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया। अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज सहित आस्था, विकास, आदित्यए अंशिका, प्रतीक, आषुतोश, सौरभ, सत्यम, अजीत, नेहा, सृष्टि आदि मौजूद रहे।