फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 18 पंचायतों ने नहीं दिया खर्च का हिसाब, लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की सोशल ऑडिट में 18 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी मिली है। अब इन ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिवों और तत्कालीन ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। वहीं कुछ अन्य ग्राम पंचायतों की भी सोशल ऑडिट में भी गड़बड़ी मिली है। इनको भी जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। जनपद में 1811 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और सचिवों की ओर से कराये गये विकास कार्यों में ऑडिट अनुपालन रिपोर्ट नहीं जमा की गई। सोशल ऑडिट टीम की ओर से जब कार्यों की जांच की गई तो जिले में दो दर्जन से अधिक गांवों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पकड़ में आई है। इन ग्राम पंचायतों में से 18 ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। टीम ने इस संबंध में जिला पंचायत राज कार्यालय को पत्र जारी किया। पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ की ओर से तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिवों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। ऐसे में स्पष्टीकरण न प्रस्तुत करने वाली ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

सोशल ऑडिट में इन पंचायतों पकड़ी गई गड़बड़ी
पंचायत रुपये की गड़बड़ी
मिर्जापुर विकास खंड

मीर बख्शपुर- 79136

अतरौलिया विकास खंड

नंदना -50821

पचरी -251939

ध्यानीपुर - 89371

खीरीडीहा -170768

बोधी पट्टी -237384

बड़ौरा लक्षिरामपुर -254918

थिरईपट्टी -367241

रिठिया -100709

रानी की सराय विकास खंड

खैरपुर जगजीवन -1020769

कोटवा -817726

दिलौरी -234066

बिलरियागंज विकास खंड

ककरही दुलार -272202

धरसन सोहारी -1333437

भगतपुर -525820

गद्दोपुर -345585

ठेकमा विकास खंड

राजेपुर -22390

चौकी -44179

डीपीआरओ श्रीकांत दरवे ने कहा कि अनुपालन रिपोर्ट न देने के कारण दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गड़बड़ी मिली है। जिसमें से 18 ग्रामों के ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने की दशा में इनसे धन की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें