आजमगढ़। भाजयुमो की ओर से विजय संकल्प युवा सम्मेलन की तैयारी बैठक रविवार को रोडवेज स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का काम भाजयुमो साथियों को करना है। युवा जोश अपनी पूरी ताकत झोंककर सम्मेलन को यादगार बनाएं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के दम पर ही नरेंद्र मोदी पीएम अगेन का लक्ष्य विजय संकल्प लक्ष्य पूरा करना हैं। जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र ने कहा कि 15 अप्रैल को लोकसभा सदर में विजय संकल्प युवा सम्मेलन आयोजन किया गया है जिसका संयोजक चंद्रपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। पंकज सिंह कौशिक, डॉ. विवेकानंद सिंह, योगेन्द्र सिंह, नवनीत राय, रंजीत वर्मा, एकलव्य पांडेय, जितेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र राय, पप्पू चौहान, दिप्तेश सिंह, धीरज सिंह, रणवीर चौबे, अर्जुन पांडेय, सुखेन्द्र प्रताप सिंह आदि सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।