सगड़ी। तहसील क्षेत्र के खोजौली तालुका नैनीजोर के ग्रामीणों ने मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली से तहसील पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि कोटेदार सप्लाई इंस्पेक्टर की मिलीभगत से गड़बड़ी कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार की ओर से मानक के अनुसार राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। राशन कार्डधारक काफी परेशान हैं। वकील पटेल ने कहा कि एक बार कोटेदार द्वारा कम राशन देने को लेकर पंचायत भी हुई थी। प्रदर्शन करने वालों में रफीउद्दीन, समीउल्ला, हरीशचंद्र, सूर्यभान, सरफुद्दीन, बेचन, अडलीअहमद शाह, मंजूर शाह, जयहिंद, लाची देवी, सावित्री, जरीना, कलावती, चंद्रकांति आदि थीं।