फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह प्वाइंट रोस्टर,दस प्रतिशत आरक्षण रद्द किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा और कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को अंबेडकर पार्क में 13 प्वाइंट रोस्टर और दस प्रतिशत आरक्षण के विरोध में धरना दिया गया। वक्ताओं ने तेरह प्वाइंट रोस्टर को समाप्त कर दो सौ प्वाइंट रोस्टर लागू करने और दस प्रतिशत आरक्षण को रद्द किए जाने की मांग की। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण आरक्षण के कारण एससी, एसटी और ओबीसी का अधिकार छिनने का काम किया जा रहा है बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावनाओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण का बिल पास किए जाने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने, रिक्त पदों को बैकलॉग के माध्यम से भरे जाने, शिक्षा का राष्ट्रीयकरण किए जाने की मांग केंद्र सरकार से की। धरने में जय प्रकाश नारायण, ओम प्रकाश सिंह, लालचंद राम, अशोक कुमार भारती, हरिश्चंद, राम अवध, अश्विनी कुमार भारती, जामवंत निषाद, बलिराम, विनोद कुमार, हरिहर राम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदवर राम ने की। संचालन ज्वाला प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें