आजमगढ़। उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग नई दिल्ली की ओर चार साप्ताहिकी महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कैंप कार्यालय ग्लोबल एजूकेशन हब रैदोपुर में 26 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक मानसिंह राठौर ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए विज्ञान स्नातक, पालीटेक्रिक डिप्लोमा, बीटेक, कृषि विज्ञान स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदन 25 अप्रैल तक आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड और दो फोटो के साथ एलआईसी शाखा दो के उपरी मंजिल पर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के कैंप कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।