फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को कमी मिलने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने शनिवार को लालगंज तहसील परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियां मिलने पर नायब तहसीलदार को फटकार लगाई। परिसर में साफ-सफाई ठीक न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे सुदृढ़ कराने का निर्देश दिया। मुआयने में एडीएम प्रशासन ने अभिलेखागार कार्यालय, रजिस्ट्रार कानूनगो, नायब नाजिर, भूलेख कार्यालय, राजस्व वसूली संग्रह कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में भूलेख कार्यालय और नायब नाजिर कार्यालय दोनों सही पाए गए जबकि अन्य कार्यालयों में खामियां मिली। एडीएम प्रशासन ने नई तहसील की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी को बैठकर जन शिकायत की सुनवाई करने का दिशा-निर्देश भी दिया। जांच में खामियां मिलने पर नायब तहसीलदार को फटकारा क्योंकि ज्यादातर रजिस्टर पर नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर मौजूद नहीं मिले। अभिलेखों के रखरखाव को लेकर नाराजगी जताई। अभिलेखागार में बल्ब फ्यूज मिला, कार्यालय की खिड़की खुली मिली और रजिस्ट्रार कानूनगो का बस्ता भी खुला मिला। गंदगी देखने को मिली नाराज होकर एडीएम प्रशासन ने जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने की हिदायत दी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में अनियमितताओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ज्ञापन सौंपा। योगेंद्र राय ने बताया कि एक्स रे विशेषज्ञ रहने के बावजूद एक्सरे नहीं होता है। डा. शशांक की कई शिकायतें मिलने पर उनका स्थानांतरण तो किया गया लेकिन उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से वह आज भी अस्पताल पर तैनात हैं। मरीजों को दवाएं ज्यादातर बाहर की लिखी जाती हैं। बीस शैय्या का अस्पताल होने के बावजूद भी एक भी मरीज भर्ती नहीं होता है। इस मौके पर एसडीएम प्रियंका प्रदर्शनी, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें