खलाटघाट। हरैया विकासखंड के ही सेठाकोली गांव में 309 लोगों का शौचालय आया है। जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक मृतक भी हैं। मृतक के नाम भी शौचालय का पैसा आवंटित हुआ और निकला भी, लेकिन यह पैसा गया कहां यह बताने वाला कोई नहीं है। गांव के हंसराज पुत्र रामधारी की मृत्यु तीन जनवरी 2017 को हुई। इनके पास बच्चे नहीं हैं। इनके दो भाई बेलास और कैलाश हैं। कैलाश घर ही रहते थे, कैलाश और उनकी पत्नी संजू ने बताया कि तीन जनवरी 17 को इनकी मृत्यु हुई। इनके नाम पैसा निकला है लेकिन हम लोगों को नहीं पता और ना ही हम लोगों को अभी तक शौचालय मिला है। हम लोग भी मजबूरी में बाहर निकलते हैं। हम लोगों से कहा गया है कि शौचालय का पैसा मिलेगा लेकिन पैसे के लिए भी डिमांड की गई। इसी तरह गांव के लोगों ने भी बताया कि हरिलाल पुत्र शिवनाथ भी नहीं है। जिनका पैसा निकाला गया है। कहां से कैसे पैसा निकला इसकी जानकारी किसी को नहीं है।