आजमगढ़। मार्टीनगंज विकास खंड के बीडीसी सदस्यों द्वारा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताप की मांग पर 24 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव की तिथि घोषित कर दी गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर 12 बजे से चर्चा होगी। इसके बाद अगर जरूरी हुआ तो मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को उक्त तिथि पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा है।