फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को सौंपा मांग पत्र,कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में मोहित राम निडर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे उत्पीडन के खिलाफ गंभीरता से विचार किया गया। बैठक के बाद एसपी को दो सूत्री मांग पत्र सौपा गया। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने बताया कि पार्टी के लेवर सेल के राष्ट्रीय राष्ट्रीय सचिव इंद्रदेव जैसवारा की पत्नी कलावती देवी के नाम बैनामाशुदा जमीन का दबंगों द्वारा दाखिल खारिज नहीं करने दिया जा रहा है। इसी प्रकार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव जीयनपुर थाना के ग्राम कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी दिलीप प्रजापति के घर पर दंबंगों द्वारा हमला कर उनकी दादी का हाथ तोड़ दिया गया। दोनों घटनाओं में अभी तक पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो 30 नवंबर को अंबेडकर पार्क में धरना देने के लिए पार्टी बाध्य होगी। बैठक में अमेरिका पासवान, विकास पासी, राधेश्याम प्रजापति, रामलगन विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, अरुण पासवान, विजय बहादुर यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें