फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अपनी पढ़ाई का खुद करें मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राहुल मेमोरियल जूनियर एकेडमी रैदोपुर के परिसर में रविवार को छात्रों को परीक्षा के भय से मुक्त कराने को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शिक्षक महताब आलम ने कहा कि छात्र लगातार पढ़ाई करे और प्रतिदिन अपना मूल्यांकन वह खुद करे। सरिता तिवारी ने कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई करने के लिए समय सारणी के अनुसार करना चाहिए। डा. रवींद्र नाथ राय ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के अंदर साकारात्मक सोच पैदा करना चाहिए, पढ़ाई के लिए अनुचित दबाव नहीं बनाना चाहिए। अभिभावक काशी नाथ यादव ने कहा कि बालक के गृहकार्य को प्रतिदिन चेक किया जाना चाहिए। डा. गीता सिंह ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहिए साथ उनके खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। संगोष्ठी की अध्यक्षता कन्हैया लाल यादव ने किया। संचालन अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीनू राय, शिवधन यादव, जगजीवन, सर्वजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें