आजमगढ़। जन संस्कृति मंच और आजमगढ़ फिल्म सोसाइटी ने गुरुवार को एलवल स्थित फिल्म सोसाइटी के कार्यालय में बैठक कर पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया। जय प्रकाश नारायण ने कहा कि भीमा कोरेगांव की घटना ने संघ और भाजपा के सांप्रदायिक और हिंदूवादी एजेंडे को जहां चुनौती दी, वही उसमे वाम दलित एकता भी उभर कर सामने आई। पांच सामाजिक कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी वाम-दलित एकता और उससे उभरती राजनीति पर हमला है। जन संस्कृति मंच के संयोजक डा. रमेश मौर्य ने कहा कि भीमा कोरेगांव के मुख्य आरोपी संभाजी भिडे और एकबोड़े का बचाया जा रहा है और आवाज उठाने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। बैठक के अंत में पत्रकार गौरी लंकेश की पहली बरसी पर याद किया गया। इस मौके पर डा. बद्रीनाथ, श्रद्धानंद राय, प्रज्ञा सिंह, विजय बहादुर राय, डा. विनय, यमुना प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।