आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि सदस्य, प्रधान, बीडीसी सदस्य के रिक्त पदों पर 17 अगस्त को होने वाले उप निर्वाचन को राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। अब मतदान 21 अगस्त को और मतगणना 24 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी। इससे पहले 17 अगस्त को मतदान होना था, जिसके लिए पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया था। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती में आंशिक संशोधन करते हुए ब्लाक रानी की सराय के ग्राम पंचायत चकलालधर, सदस्य क्षेत्र पंचायत पद पर निर्वाचन के लिए तैनात मजिस्ट्रेट प्रेम कुमार राय तहसीलदार मेंहनगर के स्थान पर मिट्ठू लाल, नायब तहसीलदार मेंहनगर को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।