फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी कानून को कमजोर करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एससी-एसटी कानून को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को संत रामपाल दास महाराज के अनुयायियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्रक भेजा। अनुयायियों ने एससी-एसटी कानून को पूर्व की भांति लागू किए जाने की मांग की। इस दौरान अनुयायियों ने कहाकि एससी-एसटी कानून कमजोर होने से दलितों और अति दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है। वो अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। समाज फि र से सौ वर्ष पीछे चला गया है। समाज की सुरक्षा के लिए 1989 में संसद में एससी-एसटी कानून बनाया गया था। मार्च 2018 में सर्वोच्च न्यायालय ने इस कानून में संशोधन कर उसे कमजोर कर दिया। अनुयायियों ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहाकि अपनों को खुश करने के लिए ये फैसला कराया गया है। सरकार के इस कृत्य से दलित और अति दलित समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है। संत रामपाल महाराज के निर्देश पर अनुयायियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर संसद में एससी-एसटी कानून को पूर्व की भांति लागू करने की मांग की। रामाशीष दास, रामलखन दास, मुन्ना दास, पंधारी दास, हरिप्रसाद, अर्जुन दास, हरेंन्द्र दास, पप्पू दास, पंकज दास, लखेन्दर दास, सुमन सिंह, महेन्द्र दास, मुन्ना दास, पवन दास, मीना दासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें