फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया ब्लाक के बांका गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि 15 दिन से ट्रांसफार्मर की खूंटी जलने से मोटर आदि नहीं चल पा रहे हैं। लो-वोल्टेज की भी समस्या है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को शांत कराया। बांका गांव में करीब 20 वर्ष पूर्व बिजली का खंभा और तार लगाया गया था। उसी समय ट्रांसफार्मर भी लगाया गय था। तब से अब तक वही तार जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। बांका देवारा क्षेत्र में पड़ता है। 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। लो-वोल्टेज और अन्य समस्याओं से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। जो लोग कनेक्शन लिए हैं उनको भी सुविधा नहीं मिल रही है। ग्राम प्रधान कुशहर निषाद ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि इस संबंध अवर अभियंता रौनापार से बात हुई है। प्रदर्शन करने वालों में राम कैलाश, प्रहलाद, रामसरीख, सुबाष, पांचू, रामकेवल, साहब, भूंवर, राघो, देवधारी, राकेश, लालबचन, बाढ़ू, मकरध्वज, रामसकल, सिंहासन, सुखराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें