आजमगढ़। अमर उजाला के प्रयास और डीएम शिवाकान्त द्विवेदी के दिशा निर्देशन में स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से तमसा महा सफाई अभियान तृतीय चरण के अन्तर्गत 46वें दिन भोला घाट पर पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाया गया। पौधों की सिंचाई की गई और सुरक्षा के लिए पुरानी साड़ियों को पौधों के चारों तरफ लगाया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं ने लोगों से अपील की कि पौधों की सुरक्षा करने के लिए घरों से पुरानी साड़ियों को लेकर आएं। प्रवीण सिंह, रितेश गोयल, नित्यानन्द मिश्रा, उमेश सिंह, नन्दलाल बरनवाल, अंकुर क्लब के मनीष, शाहिद, नन्द कुमार, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, पूनम सिंह, अर्चना बरनवाल, गीता सिंह, डॉ. अल्का सिंह आदि रहीं। गुरुवार को भी सुबह छह बजे से कार्य जारी रहेगा।